फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government high school running with the help of a single teacher

Moradabad News: अकेली शिक्षिका के सहारे चल रहा राजकीय हाईस्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Government high school running with the help of a single teacher

विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के नवैनी गददी में अकेली शिक्षिका के सहारे राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहा है। वर्ष 2015 में नवैनी गददी कंपोजिट विद्यालय परिसर में राजकीय हाईस्कूल का भवन निर्माण शुरू हुआ। दूसरी किस्त न आने पर कई वर्ष तक भवन निर्माण अधूरा रहा। वर्ष 2023 में शासन से दूसरी किस्त मिलने पर वर्ष 2024 में इस स्कूल का भवन निर्माण पूरा हो गया और बीते वर्ष स्कूल में पहले सत्र की पढ़ाई शुरू हुई। स्कूल में पहला सत्र शुरू होने से अब तक केवल एक शिक्षिका रूचि चौधरी तैनात हैं, इन्हीं पर स्कूल के प्रभारी की भी जिम्मेदारी है। इस स्कूल में वर्तमान में कक्षा नौ में 12 तथा कक्षा दस में 20 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल में मानक के अनुसार विभाग द्वारा शिक्षकों की तैनाती न होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल के किसी भी कक्ष में अभी तक लैब की स्थापना नहीं हुई है। प्रभारी शिक्षिका ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी की समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन भेजकर राजकीय हाईस्कूल नवैनी गददी में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed