फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   government fix 600 rupee for corona test private labs charge 2500 rupee

कोरोना टेस्ट : शासनादेश में उलझा विभाग, मनमानी फीस वसूल रहीं प्राइवेट लैब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
government fix 600 rupee for corona test private labs charge 2500 rupee
मुरादाबाद। शासन ने प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में कोविड टेस्ट की फीस निर्धारित कर दी है। दो महीने में दो बार फीस निर्धारित की गई। लेकिन प्राइवेट पैथोलॉजी लैब वाले निर्धारित नई फीस को दरकिनार कर पुरानी से भी अधिक रुपये वसूल रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग नया जीओ नहीं मिलने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ते फैलाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जांच का दायरा बढ़ाने के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में भी कोविड-19 टेस्ट कराने का फैसला लिया था। साथ ही मरीजों से कोविड टेस्ट केनाम पर मनमानी वसूली ना हो, इसके लिए फीस भी निर्धारित कर दिया। सितंबर में शासन ने प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट की फीस 1600 रुपये तय किया था। वहीं नवंबर माह में कोविड टेस्ट की फीस में कटौती करते हुए शासन ने 600 रुपये निर्धारित कर दिया। लेकिन प्राइवेट लैब में नई और पुरानी फीस का दरकिनार कर दिया गया है। यहां मरीजों से कोविड टेस्ट केनाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। कही 2200 तो कहीं 2500 रुपये लिए जा रहे हैं। दूसरी ओर सेहत महकमा प्राइवेट लैब मे कोविड टेस्ट की फीस से संबंधित नया जीओ मिलने से इंकार किया है। फिलहाल शहर में न तो पुराने शासनादेश से टेस्टिंग की फीस ली जा रही और न ही नए शासनोदश से।
विज्ञापन

- प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की फीस शासन ने निर्धारित कर रखी है। अगर किसी लैब में निर्धारित फीस से अधिक रुपये वसूल किए जा रहे तो उनकेखिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. डीके प्रेमी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग केअधिकारी भी फीस से अंजान
मुरादाबाद। मरीज ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी कोविड-19 की प्राइवेट लैब में जांच की निर्धारित फीस से अंजान है। इसका भी प्राइवेट लैब वाले फायदा उठा रहे हैं। जानकारी नहीं होने पर मरीज भी निर्धारित फीस से अधिक रुपये देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed