फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   government does not declare the sugarcane price

Moradabad News: प्रदेश सरकार 15 नवंबर तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया तो होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
government does not declare the sugarcane price
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेताया कि प्रदेश सरकार यदि गन्ने का मूल्य 15 नवंबर तक घोषित नहीं करती है तो 16 नवंबर को किसान सड़क पर आंदोलन के लिए उतरेंगे। आरोप लगाया कि हरियाणा और पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश से ज्यादा गन्ना मूल्य घोषित कर चुकी है।
भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में एसीएम को सौंपा। बताया कि प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर रही है। किसान अपने गन्ने को बिना भाव के चीनी मिलों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में देश का आधा गन्ना पैदा किया जाता है। वहीं पड़ोसी पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार 380 से 420 रुपये क्विंटल तक गन्ने खरीद रही है। केंद्र सरकार चीनी का एक भाव तय करती है।
विज्ञापन

वहीं गन्ने का मूल्य देश में अलग-अलग है। यदि अन्य राज्यों की तरफ प्रदेश के किसानों को 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर मिलता तो करीब 3400 करोड़ किसानों के खातों में जा सकता था। किसानों ने 110 करोड़ क्विंटल गन्ना मिलों को सप्लाई किया था। अब पेराई का नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि शीघ्र 15 नवंबर तक गन्ने का मूल्य घोषित करें। अन्यथा 16 नवंबर से किसानों को लेकर उनका संगठन सड़क पर आंदोलन के लिए उतरेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिषभ चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed