फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government childrens shelter home built in sixteen acres

सोलह एकड़ में बनेंगे राजकीय बाल गृह

Tue, 06 Sep 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
Government childrens shelter home built in sixteen acres
सु‌विधा - फोटो : demo
महानगर में नवीन राजकीय बाल गृह बनाएं जाएंगे। डीएम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। महानगर में नवीन राजकीय बाल गृह, शिशु गृह एवं बालिका गृह का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


डीएम जुहैर बिन सगीर ने बताया कि नवीन राजकीय गृह के लिए 16 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जिसमें शिक्षण कक्ष, लाइब्रेरी, डारमेट्री, मनोरंजन कक्ष, खेलने का स्थान, शौचालय, स्नानगार आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


महिला कल्याण विभाग की ओर से इन भवनों का निर्माण बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें अनाश्रित, असहाय, जरूरतमंद एवं छोटे - मोटे अपराधों में लिप्त किशोरों को रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेश महिला कल्याण ने डीएम से सात दिन के भीतर औपचारिकताएं पूरी करके जमीन को महिला कल्याण विभाग के नाम पर दर्ज करने को कहा है। ताकि इसके बाद बाल गृह का मानचित्र स्वीकृत कराने से लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed