फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government car fell in the drain after hitting the young man, uproar

युवक को टक्कर मारने के बाद नाले में गिरी सरकारी गाड़ी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government car fell in the drain after hitting the young man, uproar
युवक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई सरकारी जीप नाले में जा पलटी। जीप में कृषि उप निदेशक सवार थे। मौके पर एकत्र भीड़ ने भागने की कोशिश के बीच जीप चालक को पकड़ पीट दिया और जाम लगा दिया। पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करते हुए चालक का मेडिकल परीक्षण कराया। चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चालक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे कृषि उप निदेशक ओपी सिंह सरकारी जीप में सवार होकर ब्लॉक स्थित कार्यालय जा रहे थे। जीप सरकारी चालक मंडी धनौरा के गांव आजमपुर निवासी राकेश चला रहा था। जैसे ही गाड़ी कैलसा बाईपास स्थित माया धर्म कांटे के सामने पहुंची, तभी टेंपो में सवार होने जा रहे फाजिल पुत्र माहिर जीप की चपेट में आ गया। फाजिल जख्मी हो गया, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार लिखी जीप अनियंत्रित होकर परचून की दुकान से टकराते हुए नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों के मुताबिक हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे दौड़कर पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा और उस पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और डंडे फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में उसका चालान कर दिया गया है।

00
ऑफिस जाते समय हादसा हो गया था। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, यह महसूस नहीं हुआ। वरना मैं उसके साथ नहीं जाता। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -ओपी सिंह, कृषि उप निदेशक
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed