{"_id":"5e41bd4b8ebc3ee5a243b211","slug":"governer-anandiben-coming-moradabad-city-news-mbd3394497147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जल्द मुरादाबाद आएंगे। अभी तक उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तो जिला प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन एक सप्ताह के भीतर वह मुरादाबाद आ सकती हैं। गवर्नर हाउस से जिला प्रशासन को संदेश मिल गया है कि राज्यपाल पूरा एक दिन के लिए मुरादाबाद आएंगी। प्रशासन को उनका संभावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार करने के लिए कहा गया है। इसे राजभवन से फाइनल किया जाएगा। फिलहाल राजभवन का संदेश मिलने के बाद उनकी सुरक्षा के मद्देनजर खाका तैयार होने लगा है। डीएम - एसएसपी ने बैठक कर इस पर मंथन किया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्यपाल का मुरादाबाद का दौरा प्रस्तावित है। वह केंद्र सरकार की योजनाओं का भ्रमण व समीक्षा कर सकती हैं। इसके अलावा उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय होने के बाद ही विस्तृत जानकारी होगी। फिलहाल एक पूरा दिन के लिए उनके दौरे का संभावित मिनट टू मिनट तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल राज्यपाल के दौरे की तारीख फाइनल नहीं है। अलबत्ता राज्यपाल के प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे के मद्देनजर डीएम राकेश सिंह और एसएसपी अमित पाठक ने बैठक करके सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार किया।