फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   got married to tv actor turn out to be dryg addicte

टीवी सीरियल अभिनेता समझकर की शादी, निकला ड्रग्स का आदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
got married to tv actor turn out to be dryg addicte
मुरादाबाद। मुुंबई निवासी एक युवक ने खुद को मॉडल और टीवी सीरियल अभिनेता बताकर मुरादाबाद की युवती से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि वह शादी के बाद अपनी ससुराल मुंबई पहुंची तो पति का भेद खुल गया। वहां पता चला कि पति न तो मॉडलिंग करता है और न ही किसी टीवी सीरियल में अभिनेता है। वह शराब और ड्रग्स का आदी है। वह दो माह बाद ही अपने मायके आ गई। यहां युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। नारी उत्थान केंद्र में युवती के प्रार्थना पत्र की काउंसलिंग चल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन फरवरी 2020 को मुंबई निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। युवक की मामी मुरादाबाद की रहने वाली है। उसने ही रिश्ता तय कराया था। युवती का कहना है कि उसे बताया गया था कि युवक मुंबई में मॉडलिंग और टीवी पर आने वाले कई सीरियल में अभिनेता है। कांठ रोड स्थित एक होटल में शादी की रस्में हुई थी। इसके बाद युवती पति के साथ मुंबई चली गई थी। वहां जाकर पता चला कि उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता है। शराब और ड्रग्स का आदी है। युवती ने ये भी आरोप लगाया कि पति का किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध चल रहा है।
विज्ञापन

उसने अपने सास ससुर पर बीस लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है। एसएसपी कार्यालय से इस प्रार्थना पत्र को काउसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। काउसंलर रितू नारंग ने बताया कि युवक और युवती को काउसंलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी है। युवक का कहना है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई है। युवती दूसरे समुदाय से है। युवक ने ये भी बताया कि वह मॉडलिंग और सीरियल में काम करता है। इसलिए उसके साथ कई युवती व महिलाओं के साथ फोटो हैं। जिन्हें देखकर पत्नी शक करती है। जबकि युवती का कहना है कि शादी से पहले ही मैंने अपने धर्म के बारे में बता दिया था। आधार कार्ड और पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज भी दिखाए गए थे। काउसंलर ने बताया कि दोनों पक्ष अलग अलग होने के लिए तैयार हैं। अभी अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed