फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Got her husband killed by her lover, two arrested

Moradabad News: प्रेमी से करा दी पति की हत्या, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Got her husband killed by her lover, two arrested
कोटद्वार/मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में फिजियोथेरेपी सेंटर चलाने वाली रीना सिंधू ने अपने प्रेमी से पति रविंद्र कुमार की करा दी। इसके बाद शव को कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र की झाड़ियों में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोटद्वार कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पांच जून को दुगड्डा चौकी के क्षेत्र के पांचवें मील के समीप एक अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने रविंद्र कुमार निवासी रजोकरी बसंत कुंज साउथ नई दिल्ली के रूप में की थी। इस मामले में मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में एक प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका भाई रविंद्र कुमार का अपनी पत्नी आशा देवी से मनमुटाव चल रहा था। वर्ष 2007 में उसका भाई अपने घर बसंत कुंज साउथ नई दिल्ली से हरिद्वार आकर रहने लगा। इस दौरान उनके भाई के संपर्क में रीना सिंधू नाम की एक लड़की आई। वर्ष 2010-11 में उनके भाई ने रीना सिंधू से विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहने वाले लगे।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसका भाई मुरादाबाद स्थित अपना मकान बेचना चाह रहा था, लेकिन रीना मकान बेचने को राजी नहीं थी। इस बात पर दोनों में अक्सर मनमुटाव होता था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी मनमुटाव के चलते रीना सिंधू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई रविंद्र कुमार की हत्या कर उसकी लाश को दुगड्डा क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार के आसपास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed