फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods train derailed near Sultanpur, 12 trains of Railway Division affected

सुल्तानपुर के पास डिरेल हुई मालगाड़ी, रेल मंडल की 12 ट्रेनें रहीं प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goods train derailed near Sultanpur, 12 trains of Railway Division affected
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड में श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। इसके बाद मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रमजीवी, उपासना, महामना और गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सुल्तानपुर-जफराबाद न होकर लखनऊ-प्रतापगढ़ के रास्ते बनारस के लिए चलाया गया।
विज्ञापन

मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना पर लखनऊ रेल मंडल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने के काम शुरू हुआ। गुरुवार रात तक काफी काम पूरा कर लिया गया था। रेलवे प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार से सभी ट्रेनें निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रूट हुआ डायवर्ट
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04007 रक्सौल-आनंद विहार
02237 बनारस-जम्मूतवी
02238 जम्मूतवी-बनारस
02328 देहरादून-हवाड़ा
01636 बठिंडा-बनारस
02218 नई दिल्ली-बनारस
01635 बनारस-बठिंडा
02217 बनारस-नई दिल्ली
02325 कोलकाता-नंगलडैम
02506 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed