फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   goods rain divided in two parts

दो हिस्सों में बंटीं मालगाड़ियां, बचे हादसे   

Thu, 14 Jun 2018 02:09 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
goods rain divided in two parts
दो हिस्सों में बंटी ट्रेन - फोटो : demo pic
मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को दो जगह मालगाड़ियां दो हिस्से में बंट गईं। गनीमत रहीं कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार सुबह तिलहर के पास मालगाड़ी दो हिस्से में बंटी तो शाम को महरौली के पास अचानक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए। इसकी जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेल अफसर मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ियों को जोड़कर रवाना किया गया। इसके बाद ही रेल संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजकर 38 मिनट पर तिलहर के पास अप लाइन पर मालगाड़ी का तीन और चार नंबर का डिब्बे अचानक अलग हो गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रफ्तार कम कर दी। चालक और गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई और दोबारा डिब्बों को जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी नौ बजकर पच्चीस मिनट आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन


तीन मालगाड़ियों को जहां तहां रोक दिया गया था। जिन्हें बाद में चलाया गया। जबकि दूसरा मामला गाजियाबाद और महरौली के बीच का है। यहां से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। दोपहर तीन बजकर 22 मिनट पर मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को जोड़कर कर आगे के लिए रवाना की गई। जिसकी वजह से अवध असम एक्सप्रेस बीच में ही खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed