फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gold ring cheated by retired bank manager

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से ठगी सोने की अंगूठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
gold ring cheated by retired bank manager
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को ठगों ने अपनी बातों में उलझाकर उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद ठग मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार हुए शांति स्वरुप वार्ष्णेय (72) सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार के निवासी हैं। वह एसबीआई बाराबंकी से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शांति स्वरुप ने पुलिस को बताया कि वह नौ जून को कुछ कागजातों की फोटो कापी कराने के लिए दुकान पर गए थे। दुकान बंद होने के कारण वह अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक रास्ते में मिल गए। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने उनके पैर छूए और अंकल बोलकर बातचीत शुरू कर दी। दोनों खुद को शांति स्वरूप का परिचित बता रहे थे। इसी दौरान एक युवक बोला, मेरी बहन की शादी है उसे अंगूठी बनवानी है। इसके बाद शांति स्वरूप के हाथ में पड़ी अंगूठी यह कहकर मांगने लगा कि दो मिनट में पास के सुनार को डिजाइन दिखाकर आता हूं। शांति स्वरुप ने अंगूठी देने से इंकार किया तो युवक ने हाथ से अंगूठी जबरन खींच ली। शांति स्वरूप के शोर मचाने पर लोग जुट गए, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed