फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gold chain of woman sitting in e-rickshaw goes missing.Gold chain of woman sitting in e-rickshaw goes missing.

Moradabad News: ई-रिक्शा में बैठी महिला की सोने की चेन गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gold chain of woman sitting in e-rickshaw goes missing.Gold chain of woman sitting in e-rickshaw goes missing.
जोया। अमरोहा-जोया मार्ग पर ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता को घटना की जानकारी बेटे की दुकान पर पहुंचने के बाद हुई।
विज्ञापन

अमरोहा के टीपी नगर चौराहे से मनीला रस्तोगी ई-रिक्शा में सवार होकर रायपुर स्थित अपने बेटे के निर्मल वाटिका भोजनालय पर आ रही थी। उसके बेटे का भोजनालय जिला अस्पताल के सामने है। ई-रिक्शा में मनीला रस्तोगी के साथ तीन अज्ञात महिलाएं भी सवार थीं। रायपुर पहुंचने पर मनीला रस्तोगी बेटे की दुकान के पास उतर गईं, जबकि ई-रिक्शा में बैठी तीनों महिलाएं जोया की ओर चली गईं। दुकान पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने गले में देखा तो सोने की चेन गायब थी। आशंका है कि ई-रिक्शा में बैठी किसी महिला ने चकमा देकर चेन पार कर दी। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है, साथ ही तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed