{"_id":"6a3700c831a1c013990c149c","slug":"gold-and-silver-hit-multi-month-lows-bullion-market-sees-a-revival-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-930019-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ढाई महीने में निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी... सराफा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ढाई महीने में निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी... सराफा बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद जिले के सराफा बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की हलचल बढ़ने लगी है। करीब ढाई महीने में पहली बार दोनों की कीमतें निचले स्तर पर पहुंची हैं। सराफा कारोबारियों के मुताबिक चांदी के आभूषण की कीमत में करीब 60 हजार रुपये प्रति किलो और सोने के आभूषण की कीमत में लगभग 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है।
मंडी चौक, गंज बाजार के सराफा कारोबारियों का कहना है कि अकेले पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब आठ हजार रुपये तक सस्ती हुई है। वह बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव, कमजोर मांग और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमतों में गिरावट आई है। लंबे समय बाद दाम नीचे आने से बाजार में ग्राहकों ने फिर रुख करना शुरू कर दिया है। शादी-विवाह तक और सोने व चांदी की कीमतें घटने की उम्मीद है। ऐसे में यदि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहीं या घटी तो बाजार में सोने व चांदी के गहनों की बिक्री में तेजी आ जाएगी। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दो से तीन महीने में जब शादी सीजन शुरू होगा तो बाजार में अच्छी रौनक लौटेगी और कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
00
स्रोत : सराफा कमेटी मंडी चौक (आज का भाव)
ढाई महीने पहले सोने के गहनों की कीमत-आज की कीमत-ढाई महीने पहले चांदी के गहनों की कीमत-आज की कीमत
-1.65 लाख प्रति 10 ग्राम-1.40 लाख प्रति 10 ग्राम- तीन लाख रुपये प्रति किलो-2.40 लाख रुपये प्रतिकिलो
00
सराफा कारोबारी बोले...
-सोना-चांदी के दाम लगातार नीचे आने से ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है। लंबे समय बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बन रहा है, जिसका कारोबार पर सकारात्मक असर दिखेगा।-प्रदीप रस्तोगी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
-पिछले कुछ दिनों में चांदी में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में कीमतें स्थिर रहीं तो बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिलेगी।-नितिन रस्तोगी, सराफा कारोबारी
-अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर स्थानीय बाजार पर दिख रहा है। अभी ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है और आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।-संदीप सिंघल, सराफा कारोबारी