{"_id":"6956d3b691ab69c9fb0c3c3a","slug":"god-gives-the-message-of-love-compassion-equality-and-humanity-hargovind-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111841-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमात्मा प्रेम, करुणा, समानता व मानवता का देते हैं संदेश : हरगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमात्मा प्रेम, करुणा, समानता व मानवता का देते हैं संदेश : हरगोविंद
Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित संत निरंकारी आश्रम पर बृहस्पतिवार को नववर्ष और राजमाता कुलवंत कौर जी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रीय संत समागम और सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें गद्दी विराजमान मुरादाबाद मंडल से आए महात्मा हरगोविंद सिंह ने ज्ञान बांटते हुए कहा कि सभी एक ही परमात्मा की संतान हैं।
कहा कि परमात्मा हमें समय-समय पर अनकों रूपों में आकर प्रेम, करुणा, समानता और मानवता का दिव्य संदेश देते हैं। विभिन्न-विभिन्न रूप और रहन-सहन होते हुए भी हमारे भीतर वही एक जैसी चेतना, जीवन-शक्ति प्रवाहित होती है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इसी भावना को आत्मसात करते हुए, संत निरंकारी मिशन पिछले 96 वर्षों से समस्त संसार एक परिवार की दिव्य भावना को जीवंत कर रहा है। यह दृश्य न केवल एक परंपरा का निर्वहन था, बल्कि सेवा, श्रद्धा और मानवता के प्रति गहरी आस्था का जीवंत प्रतिबिंब बना। इस अवसर पर संत निरंकारी आश्रम कांठ के ब्रांच मुखी मास्टर सुशील कुमार, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, बाबूराम सिंह, पदम भारती, राजपाल सिंह, विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, अरविंद, रवि, राजवती, रेनू पाल, मोनिका, बीना रानी, सलोनी, शीला, सुनीता, वीर सिंह आदि सहित सेवादार और बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।