फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend reached lover s house at midnight in Rampur

आधी रात 'प्यार' पाने निकली प्रेमिका: लड़की देख घरवालों ने बंद किए दरवाजे...फिर हुआ कुछ ऐसा, घंटों रही गहमागहमी

Sat, 28 Dec 2024 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 06:27 PM IST
सार

युवती का गांव में ही दूसरी बिरादरी के एक युवक से करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी करने झांसा देकर युवती से प्रेम संबंध बढ़ा लिए।

विज्ञापन
Girlfriend reached lover s house at midnight in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

रामपुर के सैदनगर के भोट थाना क्षेत्र में प्रेमिका आधी रात 12 बजे शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर प्रेमी के परिजनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घंटाभर दरवाजा नहीं खुला तो प्रेमिका ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में पंचायत बैठी और दोनों परिवारों की सहमति के बाद प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का गांव में ही दूसरी बिरादरी के एक युवक से करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी करने झांसा देकर युवती से प्रेम संबंध बढ़ा लिए। दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते रहे। बुधवार को युवती ने युवक के घर पहुंचकर परिजनों से शादी कराने का प्रस्ताव रखा था। उस समय युवती का भाई वहां से समझा-बुझाकर उसे अपने साथ घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात युवती फिर युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने युवती को युवक के घर पर खड़ा देखा तो भीड़ जुट गई। घंटा भर तक दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने ग्रामीणों को पूरे मामले की जानकारी दी तो ग्रामीणों के कहने पर दरवाजा खुला। बाद में घंटों तक पंचायत चली और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed