फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend creates ruckus at boyfriend's house for marriage

Moradabad News: शादी के लिए प्रेमिका का प्रेमी के घर पर हंगामा

Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend creates ruckus at boyfriend's house for marriage
ठाकुरद्वारा। गांव लालापुर पीपलसाना में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा किया। उससे शादी करने की मांग करने लगी।
विज्ञापन

गांव का एक युवक दिल्ली में पढ़ने गया था। वहां उसकी जान पहचान देवरिया की एक युवती से हो गई। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती ने युवक को अपने साथ विवाह करने का ऑफर दिया तो युवक अपने गांव आकर घर पर रहने लगा। युवती अपने परिजनों के साथ उसका पता लगाते हुए गांव में पहुंच गई। वहां पर युवती ने रविवार को देर रात हंगामा शुरू कर दिया। अपने प्रेमी से विवाह करने की कराने की मांग करने लगी। इस पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और कहा कि यदि मामला नहीं निपटा तो कानूनी कार्रवाई होगी। इस पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में युवक ने कहा कि वह शादी नहीं कर सकता इस पर पंचायत ने कहा कि वह आर्थिक दंड भुगते। पंचायत ने उस पर 1.20 लाख का आर्थिक दंड डाला। जिस युवक और उसके परिजनों ने अदा कर दिया। इस पर युवती अपने परिजनों के साथ पैसे लेकर वहां से चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed