फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl who suddenly went missing reached police station with her lover

कोमल की अनोखी विदाई: शादी कर प्रेमी संग थाने पहुंची युवती, तीन दिन पहले घर से हुई थी गायब

Fri, 20 Feb 2026 10:43 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

तीन दिन पहले अचानक लापता हुई युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली है। 

विज्ञापन
girl who suddenly went missing reached police station with her lover
शादी का जोड़ा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से अचानक लापता हुई युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी संग मंदिर में शादी कर ली है। अब वह उसके साथ ही रहेगी। इसकी जानकारी मिलने पर युवती और युवक के परिजन भी आ गए। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों परिवार के बीच समझौता हो गया। इसके बाद युवती को थाने से ही युवक और उसके परिजन के साथ विदा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पाकबड़ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव से 22 वर्षीय युवती तीन दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई। 
विज्ञापन


युवती के परिवार ने पाकबड़ा के गांव बागड़पुर निवासी अतुल और उसके परिवार पर पर शक जताया था कि उन्होंने ही कोमल को गायब किया है। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। उन्होंने शादी के साक्ष्य और फोटो पुलिस को दिखाए। इसकी जानकारी मिलने पर युवती और युवक के परिजन भी थाने आ गए। दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद तय हुआ कि युवती अब युवक के साथ रहेगी। 


जांच में सामने आया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और एक ही बिरादरी से हैं। दोनों परिवार के लोगों में नाराजगी जरूर दिखाई दी लेकिन बाद में दोनों की खुशी और इच्छा को देखते हुए आपसी सहमति बन गई। परिजनों ने समझौता करते हुए नवविवाहित जोड़े को अपने साथ घर ले जाने का फैसला किया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही परिवार कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। अब सहमति से चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed