{"_id":"65835255ac0448271d0bb7fc","slug":"girl-students-are-troubled-by-indecent-behavior-and-teasing-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-306814-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अभद्र व्यवहार और छेड़खानी से छात्राएं तंग, भद्दे इशारे कर होटल में बुला रहे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अभद्र व्यवहार और छेड़खानी से छात्राएं तंग, भद्दे इशारे कर होटल में बुला रहे संचालक
विज्ञापन
मुरादाबाद।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटलों के सामने से गुजरने वाली छात्राएं अभद्र व्यवहार और छेड़खानी से तंग हैं। होटल संचालक भद्दे इशारे कर उन्हें होटल में बुलाने और कमरे उपलब्ध करने की बात कहते हैं। जिससे छात्राएं सहज महसूस करती हैं। बुधवार को शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्राओं ने डीएम से शिकायत कर होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीएम से शिकायत करने वाली छात्राओं में शामिल रामपुर जनपद के मसवासी क्षेत्र निवासी छात्रा ने बताया कि शुक्रवार को वह किताब खरीदने के लिए स्टेशन रोड गई थी। एक दुकान पर जब किताब नहीं मिली तो वह दूसरी दुकान पर पैदल ही जाने लगी। उसका भाई साथ में बाइक से चल रहा था। तभी होटल संचालक ने उसे रोक लिया और कमरा लेने के लिए कहने लगा। इस दौरान राहगीर उसे अजीब नजरों से देख रहे थे। शर्म की वजह से उसका भाई बिना किताब दिलवाए ही वहां से ले गया।
मझोला क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पैदल स्टेशन रोड के आगे से निकल रही थी। तब कुछ व्यक्तियों ने अजीब इशारे किए। उसके बाद दूसरे दिन जब वह पुरुष मित्र के साथ उधर से निकली तो होटल संचालक कमरा किराए पर लेने के लिए बोलने लगे। इस दौरान स्थिति बहुत असहज हो गई। इस मामले में 11 छात्र-छात्राओं ने डीएम को भेजी शिकायत में कहा है कि ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि वहां से निकलने वाले लोग या भाई-बहन को यह शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
- छात्राओं को अगर परेशान किया जा रहा है तो ये गंभीर मामला है। इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी,
इन होटलों में पहले हो चुकी हैं हत्याएं
रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। अमरोहा निवासी महिला यहां एक युवक के साथ ठहरी थी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला के शव को कमरे में छोड़कर भाग गया था। अमरोहा से पहुंचकर परिवार के लोगों ने ने मृतका की पहचान की थी। महिला अपने प्रेमी के साथ आई थी। इससे पहले एक युवती की हत्या कर दी गई थी।
होटल और गेस्ट हाउस में युवतियों से दुष्कर्म
कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल और गेस्ट हाउस में युवती और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी हो चुकी हैं। मझोला क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में दो माह पहले केस दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिए एक युवती से उसकी दोस्त हुई थी। आरोपी ने शादी की बात करने के बहाने कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में बुला लिया था। यहां आरोपी ने कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश क दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया था। इससे पहले एक महिला ने केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी उसे गेस्ट हाउस में ले गया और यहां डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था।