फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl student commit suicide in tension of exam

रेल पटरी पर गर्दन रखकर छात्रा ने की आत्महत्या

Thu, 18 Jan 2018 02:22 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
girl student commit suicide in tension of exam
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव में आई इंटर की एक छात्रा ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लोकोशेड पुल के पास रेल पटरियों पर गर्दन रखकर लेट गई। आसपास मौजूद लोग तेजी से लपके लेकिन छात्रा को बचा नहीं सके। चंडीगढ़ एक्सप्रेस तेजी से गुजरी और उसके पहियों ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया। स्कूल के बैग से मिले आईकार्ड से छात्रा की पहचान हुई। बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार सूर्य नगर निवासी निर्दोष कुमार सराफा व्यापारी हैं। संभल रोड पर राम रहीम नाम से उनकी दुकान है। परिवार में पत्नी मिथलेश और दो बेटे प्रशांत कुमार और शरद कुमार हैं। इकलौती बेटी साक्षी सैनी (17) रेलवे हरथला कालोनी स्थित  नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी। निर्दोष सैनी के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर साक्षी पिछले कई दिनों से तनाव में थी। बुधवार सुबह वह घर से अपने भाई प्रशांत के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोनों भाई - बहन स्कूटी से स्कूल पहुंचे। इसके बाद साक्षी कहीं चली गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नौ बजे लोकोशेड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर साक्षी का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पास पड़े मिले बैग की तलाशी लेने पर छात्रा का आईकार्ड और सुसाइड नोट मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि छात्रा पहले रेल ट्रैक के आसपास टहलती रही। जैसे ही चंडीगढ़ एक्सप्रेस आई। छात्रा ने अपनी गर्दन रेल पटरियों पर रखकर लेट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे आवाज दी। बचाने को दौड़े भी लेकिन तब तक ट्रेन उसकी गर्दन काटते हुए गुजर गई। पुलिस से बेटी के सुसाइड की सूचना मिलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। सुसाइड नोट में छात्रा ने बोर्ड परीक्षाओं का तनाव होने की बात कही है।


...मम्मी - पापा मैं जा रही हूं - साक्षी के स्कूल बैग में मिली एक कापी पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें साक्षी ने लिखा है... ‘आई एम सॉरी मम्मी पापा, मैं आपको छोड़कर जा रही हूं। मैं और क्या करती आपको मुझसे इतनी उम्मीद हैं। और लोग सोचते हैं कि मैं अच्छे प्रतिशत अंक लाऊं गी पर मैं नहीं ला सकती। मैं इतनी साहसी नहीं की मैं आपकी उम्मीदों पर अंक ला सकती। इस लिए मैं जा रही हूं आपको छोड़कर। आई लव यू पापा, कृतिका, कनिष्का, मुस्कान रिचा और स्पेशली मुकुल भाई विल बी मिस यू। गुड बॉय .... साक्षी’


फूट फूट कर रोए परिजन और छात्राएं- साक्षी का शव रेलवे ट्रैक पड़ होने की जानकारी से साक्षी के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई। तब स्कूल से अन्य छात्राएं और स्कूल प्रिंसिपल भी मौके पर पहुंच गए। साक्षी का शव देख उसकी सहेलियां भी फूट फूट कर रोने लगीं। परिजनों को अफसोस था कि बेटी ने एक बार बताया तक नहीं। यदि परीक्षाओं के तनाव की बात बताती तो उसे बैठकर समझाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed