फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि मझोला के सिरकोई भूड़ निवासी युवक से उसके पांच साल से प्रेम संबंध हैं। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

युवती ने आरोपी की मां से इस मामले की शिकायत की तो उसने भी पीड़िता को ही बुरा भला कहा। आरोपी युवक की मां ने धमकी दी कि अगर उसके बेटे पर शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाएगी तो तुझे बिकवा दूंगी। पीड़िता का कहना है कि 30 मई को उसने प्रेमी युवक से शादी करने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed