फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped on the pretext of getting a job

Moradabad News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of getting a job
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी उसे अगवानपुर क्षेत्र में ले गया और गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एसएसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का उसके घर पर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी उससे बातचीत करने लगा था। आरोपी ने युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ मई को नवीन नगर में बुला लिया था। इसके बाद आरोपी उसे रेलवे स्टेशन के सामने होटल में ले गया और खाना खिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर साक्षात्कार दिलाने का झांसा देकर कांठ रोड पर लाया। इस दौरान मैनाठेर क्षेत्र में रहने वाला आरोपी का दोस्त आ गया। दोनों आरोपी उसे अगवानपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में ले गए। इस दौरान आरोपी और उसके साथी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं। एसएसपी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed