{"_id":"66106cbf764b2000090f8b77","slug":"girl-molested-at-gunpoint-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-376667-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तमंचे के बल पर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मां बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तमंचे के बल पर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मां बेटी को पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम घर में घुस कर एक युवती के साथ छेड़खानी की गई। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे तमंचा दिखाकर कमरे में खींचकर ले जाने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर युवती की मां आ गई। तब आरोपी ने अपने परिजन बुला लिए। आरोप है कि सभी ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मां बेटी का मेडिकल कराया है।
पीड़ित युवती ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर में अकेली थी। जबकि उसकी मां और परिवार के लोग बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने युवती के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी तमंचा दिखाकर उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। युवती ने शोर मचाया तो उसकी मां आ गई। आरोप है कि इसी बीच आरोपी के परिजन आ गए। उन्होंने मां बेटी पर लाठी डडे से हमला कर दिया। जिसमें मां बेटी घायल हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो उन्हें जान से मार देंगे। सीओ सिविल अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।