फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl missing from Majhola, court marriage certificate found at home

मझोला से युवती लापता, घर में मिला कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from Majhola, court marriage certificate found at home
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से एक युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर में एक प्रमाणपत्र मिला, जिससे युवती द्वारा कोर्ट मैरिज कर लेने की जानकारी मिली है। युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती का परिवार मझोला के कांशीराम नगर कॉलोनी में रहता है। युवती के पिता ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि छह जुलाई से उसकी बेटी लापता है। उसने इस मामले की जानकारी आठ जुलाई को पुलिस चौकी में दे दी थी। मगर पुलिस अभी तक युवती को बरामद नहीं कर पाई है। पिता ने बताया कि वह घर में बेटी के कागजात देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोर्ट मैरिज प्रमाणपत्र मिल गया। इससे पता चला है कि बेटी ने मझोला के डिडौरा गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। एसएसपी पवन कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और युवती को बरामद करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed