{"_id":"65fb481d187adda27d0aca59","slug":"girl-kidnapped-from-brick-kiln-case-against-three-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-367273-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईंट-भट्ठे से युवती का अपहरण, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईंट-भट्ठे से युवती का अपहरण, तीन पर केस
विज्ञापन
मैनाठेर।
थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से एक युवती को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर बुधवार को थाने पहुंचा। पुलिस को दी तहरीर में मजदूर ने बताया कि भट्ठे पर ही काम करने वाला एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। आरोप है कि आरोपी के फूफा-फूफी ने उसका साथ दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिलारी थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी आरोपी अरुण और पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव कौंडरी निवासी उसके फूफा सुमन और फूफी अतरकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद