फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl gang raped by three youths in front of fiance in sambhal

संभल में हैवानियत: मंगेतर के सामने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, बहन के घर जा रही थी पीड़िता

Thu, 10 Jun 2021 12:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

पुलिस के हाथ एक वीडियो क्लिप भी लगी है, जिसमें युवती और उसका मंगेतर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उसमें आ रही अन्य आवाजों के आधार पर पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी है कि ये आरोपियों की ही आवाज है या किसी और की।
 

विज्ञापन
Girl gang raped by three youths in front of fiance in sambhal
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

संभल में मंगेतर के साथ बहन के घर जा रही युवती संग तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और छोड़ते समय किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। घबराए मंगेतर और युवती ने घटना के दिन (सोमवार) किसी से वारदात की चर्चा नहीं की लेकिन अगले दिन (मंगलवार रात) पहले परिजनों को और फिर पुलिस को जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हाथ एक वीडियो क्लिप भी लगी है, जिसमें युवती और उसका मंगेतर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उसमें आ रही अन्य आवाजों के आधार पर पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी है कि ये आरोपियों की ही आवाज है या किसी और की।
विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी बेटी का रिश्ता दूसरे गांव के एक युवक के साथ तय हो गया है। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। सोमवार को उनकी बेटी सादातबाड़ी मंदिर पर अपनी सहेली के साथ जल चढ़ाने गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसका मंगेतर भी पहुंच गया। बेटी अपने मंगेतर की बाइक पर सवार होकर धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रही थी। गांव शेरूआ के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे परेशान होकर बेटी और उसका मंगेतर एक पेड़ के नीचे बैठ गए। 

इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और बेटी के साथ छेड़खानी शुरू करते हुए उसे खींचकर कुछ दूर ले गए। मंगेतर ने बचाने की कोशिश की तो उसे पीट दिया और तीनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। भागते समय किसी को जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी।

सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा पुलिस के हाथ एक वीडियो क्लिप भी लगी है, जिसमें युवती और उसका मंगेतर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उसमें आ रही अन्य आवाजों के आधार पर पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी है कि ये आरोपियों की ही आवाज है या किसी और की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed