फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl died due to fever in Moradabad, death toll continuously increasing Thakurdwara

जानलेवा बीमारी: मुरादाबाद में बुखार से युवती की जान गई, ठाकुरद्वारा में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

Tue, 19 Sep 2023 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 09:55 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले में बुखार और डेंगू से लगातार लोगों की जान जा रही है। ग्रामीण इलाकों की स्थिति सबसे खराब है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि किसी को डेंगू व बुखार के लक्षण होने पर वह 0591-2411224 कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के घर में व आसपास फॉगिंग करा रहा है।
 

विज्ञापन
girl died due to fever in Moradabad, death toll continuously increasing Thakurdwara
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा में बुखार से वार्ड दो निवासी रेनू (20) की मौत हो गई। उसे चार दिन पहले बुखार आया था। ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। अस्पताल ने हाथ खड़े किए तो परिजन रेनू को लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र में स्थिति यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 470 नए मरीज मंगलवार को देखे गए। इनमें से 90 को बुखार था। भायपुर और रामपुर घोघर में लगे कैंप में 128 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इनमें 34 बुखार के मरीज पाए गए। जिनकी जांच के लिए उनके खून के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर तिगरी निवासी 30 वर्षीय युवक व बुद्धि विहार निवासी 26 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनमें से एक जिला अस्पताल में भर्ती है। जबकि दूसरा मरीज घर पर उपचार ले रहा है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 249 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि यदि किसी को डेंगू व बुखार के लक्षण हैं तो वह 0591-2411224 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के घर में व आसपास फॉगिंग करा रहा है। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed