{"_id":"6807fd9ba748e278de0ea7aa","slug":"girders-are-being-laid-kapoor-company-bridge-will-be-built-in-two-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-627686-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रखे जाने लगे गर्डर, दो माह में बन जाएगा कपूर कंपनी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रखे जाने लगे गर्डर, दो माह में बन जाएगा कपूर कंपनी पुल
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए कपूर कंपनी पुल के निर्माण के लिए गर्डर रखे जाने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ब्रांच लाइन पर चार घंटे तक ब्लॉक लेकर रेलवे व ठेकेदार की टीम ने काम किया। इस दौरान मालगाड़ियां नहीं गुजरीं। पहले व दूसरे कॉलम के बीच गर्डर रखे गए। जल्द ही मुख्य लाइन पर ब्लॉक मंजूर हो जाएंगे। इसके बाद यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी।
रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि दो माह के भीतर नया पुल तैयार कर लिया जाएगा। इस निर्माण में रेलवे के सामने ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी वायर को खोलने व दोबारा बांधने की बड़ी चुनौती थी। अब रेलवे ने इसका समाधान निकाल लिया है। एक बार में न करके रेलवे कई चरणों में यह काम करेगा। इससे एक ही दिन ज्यादा ट्रेनें रद्द नहीं करनी पड़ेंगी। गर्डर रखने का काम सात या आठ चरणों में पूरा होगा। रेलवे उन घंटों में ब्लॉक लेगा, जिस समय कम ट्रेनें मुरादाबाद से गुजरती हैं। बुधवार तक ब्लॉक के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
इस बीच पुराने पुल को तोड़ा जा रहा है। जैसे-जैसे नया पुल बनेगा, रेलवे की टीम पुराने पुल को पूरी तरह ध्वस्त कर देगी। जून के मध्य तक नया पुल पैदल व दोपहिया वाहन चालकों के लिए शुरू करने की योजना है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। कम से कम समय में इसे पूरा करने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। नए पुल की लंबाई 170 मीटर व चौड़ाई तीन मीटर होगी।