Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gift of happiness to needy daughters, celebrities gave blessings in marriage

Moradabad News: जरूरतमंद बेटियों को खुशियों की सौगात, विवाह में हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gift of happiness to needy daughters, celebrities gave blessings in marriage
मुरादाबाद। आओ हाथ बढ़ाएं-एक पहल मदद की चैरिटेबल ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को 11 बेटियों का जीवन खुशियों से भर दिया। ट्रस्ट ने ऐसी 11 बेटियों का विवाह कराया जोकि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। इनमें से कुछ बेटियों के माता-पिता भी इस दुनिया में नहीं हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में नेता व अभिनेता पहुंचे और बेटियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


माता-पिता से महरूम बेटियों के लिए जब ट्रस्ट के सदस्यों ने मां-पिता, मामा-मामी, भाई-बहन और दादा-दादी के साथ ही बुआ और फूफा भूमिका निभाई तो वह फफक कर रो पड़ीं। शहर के नामचीन लोगों ने परिवारों संग बेटियों का कन्यादान किया। कृषि, शिक्षा अनुसंधान मंत्री बलदेव सिंह औलख और गदर-2 फिल्म में पाकिस्तान के मेजर जनरल इकबाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष वाधवा ने बतौर अतिथि बेटियों को पूरा समय दिया। उनसे बातचीत की और सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। वेब मॉल के सामने साईं गार्डेन में सामूहिक विवाह एवं सम्मान समारोह-2025 का आयोजन हुआ। संरक्षक करनवीर सिंह, ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय ने बताया कि ट्रस्ट का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना है। इस दौरान मार्कंडेय मणि त्रिपाठी, अल्पना रितेश गुप्ता, मनोज आहूजा, डॉ. माधव शर्मा, केदारनाथ मुरारी, प्रबल पंत, राघव रस्तोगी, सोतेंद्र गुर्जर, प्रियंका भटनागर, रचित गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

गदर-2 के मेजर जनरल इकबाल ने बोले डायलॉग, जोड़ों ने ली सेल्फी
गदर-2 फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने वाले मनीष वाधवा ने मंच से खास अंदाज में डॉयलॉग बोलकर आयोजन को और खास बना दिया। लोगों की विशेष डिमांड पर खास डॉयलॉग बोला-तारा सिंह, बड़े मौके पर आया है तू, आज मिलेगी मेरे कलेजे को ठंडक। उनके इस अंदाज पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। सनी देओल का डॉयलॉग बुलंद आवाज में सुनाया, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। नव दंपती ने उनके साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। ब्यूटीशियन रविता पाल ने बिना कोई शुल्क लिए बेटियों को राजकुमारियों की तरह सजाया और संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो दूसरों के लिए करता हो, वो बधाई का पात्र : औलख
मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि अपनों के लिए तो सभी करते हैं। जो दूसरों के लिए वो वास्तव में बधाई का पात्र है। उन्होंने ट्रस्ट को बधाई दी और कार्यक्रम में आने के लिए मनीष वाधवा को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की सराहना की और कहा कि समाज सेना के ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन वसुधैव कटुंबकम की भावना को बढ़ावा देेते हैं।


समारोह में 24 हस्तियां हुईं सम्मानित
समारोह में ज्योत्सना मुंजाल, अनीता गुप्ता, नीलम कोठीवाल, शिखा मित्तल, ऋतु नारंग, राजन अग्रवाल, मनोज आहुजा, प्रतीक आहुजा, नीरज एवं संजीव जैन, प्रदीप वार्ष्णेय, बॉबी उप्पल, एके गुप्ता एवं मधु गुप्ता, राकेश खन्ना, मन्नू अग्रवाल, यशपाल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज कुमार आरके कैटरर्स, नलिन गुप्ता, सीए अभिनव अग्रवाल, ब्यूटीशियन रविता पाल, सृष्टि अधिकारी, पुनीत जैन व दीपक मेंदीरत्ता को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed