फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Get 10 percent discount by depositing advance tax

एडवांस टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट देगा नगर निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Get 10 percent discount by depositing advance tax
मुरादाबाद। यदि आप 15 जुलाई तक चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 का एडवांड टैक्स नगर निगम में जमा करा देंगे तो आपको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। गुरुवार शाम अपने कैंप कार्यालय पर कर अधिकारियों की बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल ने यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण नगर निगम की टैक्स वसूली काफी कम हो गई है। इसका असर शहर के विकास कार्यों पर हो रहा है। इसलिए गुरुवार शाम को उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा, टैक्स विभाग से राकेश सोनकर सहित सभी टैक्स निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि टैक्स वसूली की समीक्षा की गई तो पता चला कि सरकारी विभागों पर नगर निगम का करीब 10 करोड़ बकाया है। टैक्स अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभागों से वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऊपर से बजट न मिलने की वजह से दिक्कत हो रही है। टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी विभागों से बकाया वसूली को गंभीरता से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह से कहा कि फील्ड स्टाफ का बकाया वसूली का लक्ष्य तय करें और चेक करें कि स्टाफ वसूली को जाते हैं या नहीं। काम में ढिलाई बरतने वालों की रिपोर्ट उन्हें दें। उन्होंने कहा कि लोगों में समय से टैक्स जमा करने की आदत डालनी होगी।

महापौर ने बताया कि जो शहरवासी चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 का पूरा टैक्स 15 जुलाई तक जमा कर देंगे, उन्हें टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस पर काम करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। अपर नगर आयुक्त ने महापौर को अवगत कराया कि शहर में सफाई व्यवस्था, नालों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जा रही है। महापौर ने कहा कि निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के साथ सख्ती से पेश आकर अवैध कब्जे हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed