फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gati Shakti cargo terminal started, exporters can make bookings

Moradabad News: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू, निर्यातकों करा सकेंगे बुकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gati Shakti cargo terminal started, exporters can make bookings
मुरादाबाद। उद्योग बंधु की बैठक के दौरान उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम (फ्रेट) ने निर्यातकों को बताया कि दलपतपुर स्थित हिंद गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू हो गया है। निर्यातक अपना माल भेजने के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक उद्योग बंधु की बैठक के दाैरान उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम (फ्रेट) ऋचा शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित किया। बताया कि मुरादाबाद मंडल निरंतर व्यापारियों के हित और माल यातायात को सुगम बनाने के लिए कार्य कर रहा है। मंडल के दलपतपुर स्टेशन पर मुख्य सड़क मार्ग से सटा हिंद गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तीन फरवरी से चालू हो गया है।
विज्ञापन

यह मुरादाबाद, रामपुर एवं दलपतपुर के नजदीक के सभी व्यापारियों के लिए एक सुगम स्थान है। यह रेलवे की भूमि पर स्थापित किया गया है। यह प्राइवेट स्थान नहीं है। दलपतपुर गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से कोई भी व्यापारी रेल नियमानुसार अपना माल गंतव्य के लिए बुक कर सकता है। साथ ही अन्य स्थानों से माल बुक कर मंगा सकता है। टर्मिनल पर प्रबंधन द्वारा निर्धारित कुछ राशि हैंडलिंग चार्ज के रूप में देनी होगी। इस मामले में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल ,दलपतपुर के प्रबंधन से निर्यातक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर बल
मंडलायुक्त ने प्रदेश सरकार की योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर बल देने का आह्वान किया। बताया कि इस योजना के तहत जिले में एक हजार से अधिक युवाओं के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। इस दौरान उद्यमियों ने कोई सवाल नहीं उठाया। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, एमडीए सचिव अंजूलता, डीएफओ सूरज कुमार व्यवसायी शैलेंद्र अग्रवाल, आजम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed