फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gas agency server down, customers who came for booking created ruckus

Moradabad News: गैस एजेंसी का सर्वर ठप, बुकिंग के लिए आए ग्राहकों ने किया हंगामा

Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gas agency server down, customers who came for booking created ruckus
बिलारी। बस स्टैंड के सामने स्थित इंडेन की गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह बुकिंग कराने को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सर्वर ठप हो जाने पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। गैस एजेंसी कर्मियों का आरोप है कि कई ग्राहक उनसे अभद्रता करने लगे। बाद में पुलिस ने पहुंचकर ग्राहकों की लाइन लगवाई।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने में आ रही समस्या और घरेलू गैस सिलिंडर मिलने की अवधि बढ़ा दिए जाने की वजह से नागरिकों में गैस सिलिंडर लेने को बेचैनी बढ़ गई है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपने कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई थी उन्हें भी अब केवाईसी कराने की याद आई।
विज्ञापन

ग्राहकों द्वारा स्वयं ऑनलाइन बुकिंग करने में आ रही समस्या की वजह घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी की समय अवधि बढ़ जाना भी है। शुक्रवार सुबह नगर की गैस एजेंसी पर अपनी गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने और केवाईसी कराने बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शेष डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम वाला ठप हो गया। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने और एजेंसी कर्मियों द्वारा सिस्टम काम न करने की वजह से ग्राहकों ने हंगामा और शोर शराबा शुरू कर दिया। एक गैस एजेंसी कर्मी का आरोप है कि दो ग्राहकों ने काउंटर के अंदर घुसकर उससे अभद्रता और खींचतान शुरू कर दी। एजेंसी कर्मियों की सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस एजेंसी पर पहुंच गई और एजेंसी कर्मियों की शिकायत को सुना। दोपहर बाद तक सर्वर के काम न करने से अनेक ग्राहकों को मायूस वापस लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed