फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Garments trader shot dead in Moradabad

मुरादाबाद: कपड़ा व्यापारी की देर रात गोली मारकर हत्या, हमले में चाचा और चचेरा भाई भी घायल

Fri, 21 Jun 2019 03:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Jun 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
Garments trader shot dead in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शहर में देर रात एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में व्यापारी के चाचा और चचेरे भाई को भी गोली लगी है। दोनों को नाजुक हालत में देर रात दिल्ली रेफर किया गया है। वारदात कोतवाली के मालवीय नगर इलाके से सटे खुशहाल नगर में हुई है। घटना से कुछ देर पहले रास्ते के विवाद को लेकर व्यापारी का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। गोली लगने से जख्मी व्यापारी को लैपर्ड पर तैनात सिपाही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप पड़ोसी पर है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र में मालवीय नगर निवासी ऋषि कत्याल (35) पुत्र नरेश कत्याल की बाजार गंज में नीम प्याऊ कपड़े की दुकान है। गुरुवार को देर रात वह अपने चाचा वीरेंद्र (50) और उनके बेटे प्रतीक कत्याल (22) के साथ घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले साइकिल व्यापारी से रास्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। 
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर में भी रास्ते को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि गुरुवार रात घटना के समय इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली ऋषि कत्याल, उनके चाचा वीरेंद्र कत्याल और वीरेंद्र के बेटे प्रतीक को लगी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची लैपर्ड पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रतीक और वीरेंद्र को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया है। देर रात हुई वारदात से शहर में सनसनी है। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात भीड़ कोतवाली पर इकट्ठा हो गई। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते के विवाद को लेकर साइकिल व्यापारी राजेश कपूर का ऋषि कत्याल से झगड़ा हुआ था। राजेश कपूर ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से ऋषि की मौत हो गई है। वीरेंद्र और प्रतीक घायल हैं। - बलराम सिंह, सीओ कोतवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed