फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   garib rath and kashi vishwanath will adjourn last three days

तीन दिन निरस्त रहेगी गरीब रथ-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
garib rath and kashi vishwanath will adjourn last three days
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर लोहता, चौखंडी और सेवापुरी स्टेेशनों पर नान इंटरलाकिंग के चलते गरीब रथ और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वहीं मुरादाबाद से गुजरने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इसमें अर्चना, पंजाब मेल, मालदा टाउन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामल हैं। ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए जंघई-वाराणसी सेक्शन पर ट्रैक की मरम्मत के कारण एक सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन


आज से फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस बहाल ः कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन दिन प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है। रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को तो 15 फ रवरी तक निरस्त कर दिया है। इनमें से फैजाबाद-दिल्ली एक्स. को पुन: बहाल किया जा रहा है। फैजाबाद-दिल्ली एक्स. (14205) 22 दिसंबर से फैजाबाद से और 14206 दिल्ली से 23 दिसंबर से चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कौन ट्रेन किस दिन रहेगी निरस्त

वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ (22407) 22, 25 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ (22408) 23, 26 और 28 दिसंबर को निरस्त रहेगी।  काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) 22, 24 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 23 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी

इनका बदला रहेगा रूट ः  राजेंद्र नगर टर्मिनल-जम्मूतवी, अर्चना एक्सप्रेस (12355 ) 24 से 27 दिसंबर तक और जम्मूतवी-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस (12356) 21 से 25 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज अकबरपुर-फैजाबाद जंक्शन-बाराबंकी-लखनऊ होकर चलेगी।

मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (13429) 23 दिसंबर को और आंनद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430) 24 को दिसंबर को बारास्ता वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज-अकबरपुर-फैजाबाद होकर चलेगी।


हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल (13005 और 13006 ) 21 और 27 दिसंबर को काशी विश्वनाथ (14257) 23, 25, 26, 28 दिसंबर और काशी विश्वनाथ (14258 ) 22, 24, 25, 27 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद- सुलतानपुर- निहालगढ़- लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed