{"_id":"6881452e10c16c9d610150e5","slug":"gangsters-on-fake-electricity-team-stealing-transformer-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-693587-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली \nफर्जी बिजली टीम पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली फर्जी बिजली टीम पर गैंगस्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सीओ दफ्तर के सामने से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाली फर्जी बिजली टीम पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह के सरगना और सदस्य खुद को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बताकर ट्रांसफार्मर को पिकअप वाहन में लादकर ले जाते थे।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना की ओर से अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी निवासी सतपाल, दिल्ली के सीलमपुर निवासी असलम, अमरोहा के धनौरा क्षेत्र के फहेदी सादात निवासी इमरान अली, कांठ के आदमपुर निवासी सलीम, बुलंदशहर के कुडवल बनारस निवासी बंटी, अमरोहा जिले के नौगांवा सादात निवासी अकबरपुर पट्टी निवासी नीरज कुमार और फहेदी सादात निवासी सरताज अली के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस गिरोह का सरगना सतपाल और बाकी सदस्य हैं।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मुरादाबाद समेत कई जिलों में ट्रांसफार्मर चोरी किए थे। ब्यूरो