फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gangster charges will be imposed on satta gang, arms licenses will be cancelled

Moradabad News: सट्टा गिरोह पर लगेगा गैंगस्टर, निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on satta gang, arms licenses will be cancelled
मुरादाबाद। आईपीएल मैचों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा लगवाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। पुलिस अफसरों का दावा है कि इसके बाद आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कराई जाएगी। मौके से बरामद किए गए हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सरकारी शिक्षक सुशील चौधरी के पिस्टल और प्रवीण सिंह के रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार रात पीटीएस के पास एक फ्लैट में दबिश दी थी। मौके से दीनदयाल नगर निवासी सुशील चौधरी उर्फ सुरेंद्र चौधरी, रामगंगा विहार निवासी अभिनव, कोतवाली के जीएमडी रोड जवाहर मार्केट निवासी कौशल कपूर, आबकारी विभाग के पास रहने वाले विपुल, मझोला के शंकर नगर लाइनपार निवासी मनोज अरोरा, मझोला के मिलन विहार में रहने वाले हापुड़ के अल्लीपुर मुगलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, सिविल लाइंस के राम स्वरूप कॉलोनी निवासी रोहित गुप्ता, सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी हेमंत कुमार और नागफनी के किरौल ख्वाजा निवासी मो. शहजादे सलीम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मौके से 11 मोबाइल, एलईडी स्क्रीन, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 27 कारतूस और 1.46 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला था कि वह बुकी से मास्टर आईडी का लिंक लेेेेेेेकर सट्टा लगवाने का गिरोह चला रहे थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कबूला है कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 साल से सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने इस धंधे से करोड़ों रुपये जुटा लिए हैं। आरोपियों ने अपने 11 अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर संपत्तियों की जांच कराई जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि संपत्ति जुटाने का स्रोत क्या है। इसके अलावा मौके से सुशील चौधरी का पिस्टल और प्रवीण सिंह नाम के व्यक्ति का रिवाल्वर बरामद हुआ है। दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

00
इनकी तलाश में जुटी पुलिस
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने केस में अमित नागपाल, राजदीप टंडन, कमलदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, विशाल डूडेजा, सुमित उर्फ सन्नी सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, विक्की छाबड़ा और कमल छाबड़ा का नाम शामिल किया है। पुलिस टीमें इन लोगों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग लंबे समय से आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने का काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed