फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gangster action against four accused in Nikhil Pal murder case

Moradabad News: निखिल पाल हत्याकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against four accused in Nikhil Pal murder case
कांठ। 21 अप्रैल 2025 को छजलैट के कुचावली में सिविल लाइन के काजीपुरा निवासी भाजपा पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल की घर से बुलाकर बंधक बनाने के बाद पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा पार्षद कृपाल सिंह ने गांव कुचावली निवासी अनिल, अमित, अजीत, प्रमोद सहित अन्य के खिलाफ छजलैट थाने में हत्या सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब छजलैट पुलिस ने इन चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने कुचावली के अनिल, अमित, अजीत और प्रमोद के के खिलाफ गैंगस्टर की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल गैंग का मुखिया है, उस का आपराधिक इतिहास है। उस पर छजलैट के अलावा मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में भी रिपोर्ट दर्ज हैं। बाकी तीनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed