{"_id":"66a5927943554363460ffe18","slug":"gangster-action-against-24-miscreants-in-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-447340-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: 24 बदमाशों पर गैंगस्टर में कार्रवाई, गैंग बनाकर करते थे लूट, कई वारदातों को दे चुके अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: 24 बदमाशों पर गैंगस्टर में कार्रवाई, गैंग बनाकर करते थे लूट, कई वारदातों को दे चुके अंजाम
Sun, 28 Jul 2024 06:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:06 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने 24 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। यह बदमाश कई घटनाओं में शामिल थे। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुरादाबाद जिले के अलग-अलग थानों में 24 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। इन बदमाशों ने गैंग बनाकर लूट, हत्या, चोरी, गोकशी समेत अन्य अपराध किए हैं। सिविल लाइंस थाने में हरथला सोनकपुर निवासी सरगना सोनू कुमार और उसके दो सहयोगी विशाल और रवि के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। कटघर थाने में एकता विहार कॉलोनी निवासी सरगना सुहराब उर्फ सोहराब और गिरोह के सदस्य सलमान और फराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों गिरोह बनाकर हत्या और जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
कांठ थाने में सलेमपुर निवासी सरगना हसीन अहमद और उसके सहयोगी बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के अलमपुरी निवासी फैजान पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। बिलारी थाने में नई बस्ती रुस्तमनगर सहसपुर निवासी सरगना आसिम और उसके दो सहयोगी चौड़ा खड़ंजा निवासी छोटे और बलवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीनों गिरोह बनाकर अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते थे। मैनाठेर थाने में ताहरपुर निवासी सरगना फैजान उर्फ भूरा और उसके सहयोगी कुंदरकी के गाजीपुर निवासी वसीम, मैनाठेर के रसूलपुर हमीर निवासी दानिश, असदपुर निवासी फरीद और रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव बेरुआ ललवारा निवासी फरमान को गैंगस्टर का आरोपी बनाया गया है।
पांचों आरोपी अवैध शस्त्र फैक्टरी चला रहे थे। भोजपुर थाने में डिलारी के ढकिया निवासी सरगना फैजान, उसके साथी सद्दाम, ढकिया जट निवासी मोहम्मद अली व उसके बेटे नईम, मोहम्मद लविस, ठाकुरद्वारा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शोएब, भोजपुर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीस और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के दुर्गापुर कुंडा निवासी अशोक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
आरोपी गिरोह बनाकर गोकशी और मांस तस्करी करते थे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 24 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।