{"_id":"5f7b73928ebc3e9c055bc2f5","slug":"gange-dolphins-safari-launched-in-gajraula-moradabad-news-mbd3649441199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट में गंगेय डॉल्फिन जलज सफारी का शुभारंभ, तिगरी में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट में गंगेय डॉल्फिन जलज सफारी का शुभारंभ, तिगरी में किया जागरूक
Wed, 07 Oct 2020 06:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगेय डॉल्फिन जलज सफारी का उद्घाटन करते हापुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा।
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला (अमरोहा)। विश्व डॉल्फिन दिवस पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा डॉल्फिन को बचाने के लिए ब्रजघाट में गंगेय डॉल्फिन जलज सफारी का शुभारंभ किया गया। वहीं, गंगाधाम तिगरी में भी ग्रामीणों को जलीय जीव, प्रकृति मित्र डॉल्फिन के संबंध में जानकारी दी गई।
सोमवार को डॉल्फिन दिवस के अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा महानिदेशक एनएमसीजी (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ब्रजघाट में गंगेय डॉल्फिन जलज सफारी का उद्घाटन किया। उन्होंने गंगा प्रहरियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि इससे गंगा किनारे पर्यटन में विकास होगा। साथ ही कर देशवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद नमामि गंगे अमरोहा के जिला संयोजक ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि डॉल्फिन जलज सफारी डॉल्फिन संरक्षण के माध्यम से आजीविका को जोड़ने एवं स्थायी ईको-टूरिज्म बढ़ाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और राज्य वन विभागों का एक संयुक्त प्रयास है।
विज्ञापन
उद्घाटन के उपरांत डब्ल्यूडब्ल्यूआई की टीम ने तिगरी से ब्रजघाट तक मोटर बोट से सफारी कर लोगों को डॉल्फिन को बचाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सह संयोजक लाखन सिंह, जनपद हापुड़ से सह संयोजक नरेश शर्मा, लता केवट आदि के साथ ही हापुड़ जनपद के भाजपा पदाधिकारी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
डॉल्फिन की आकृतियों ने किया मंत्रमुग्ध
गजरौला। तीर्थनगरी ब्रजघाट में डॉल्फिन दिवस पर वन विभाग ने चार स्थानों पर डॉल्फिन की आकृतियां बनाईं गईं। इन्हें देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। नमामि गंगे के अमरोहा जनपद के संयोजक ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा ब्रजघाट में गंगा आरती स्थल, गंगा घाट, फव्वारा चौक और अंत्येष्टि स्थल पर डॉल्फिन की आकृतियां बनाईं गईं।