फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ganga water level same and ranganga increas 64 centimeter

गंगा स्थिर, रामगंगा का 64 सेमी ऊपर उठा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
ganga water level same and ranganga increas 64 centimeter
जिगर कालोनी के पीछे रामगंगा नदी में नाव से उस पार जाते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद जिले में बहने वाली रामगंगा नदी का जल स्तर 64 सेमी बढ़ गया है। जबकि अमरोहा में बहने वाली गंगा नदी का जल स्तर पहले की तरह ही बना हुआ है। बाढ़ खंड का दावा है कि दोनों ही स्थानों पर फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

जिले में बहने वाली रामगंगा का जल स्तर रविवार को 187.35 गेज मीटर था। जो सोमवार को बढ़ कर 187.99 गेज मीटर तक पहुंच गया। इस तरह रामगंगा का जल स्तर पिछले 24 घंटे में 64 सेमी बढ़ गया। पड़ोसी जिला अमरोहा में बहने वाली गंगा नदी का जल स्तर केंद्रीय जल आयोग की ओर से बृजघाट पर लगाए गए गेज पर रविवार को जलस्तर 197.15 मीटर था जो सोमवार को भी उतना ही रहा। इस तरह गंगा का जल स्तर स्थिर बना हुआ है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि रामगंगा के जल स्तर में जो बढ़ोत्तरी हुई है वह बारिश का कैचमेंट एरिया के पानी से हुई है। रामगंगा में अभी किसी बैराज का पानी रिलीज नहीं किया जा रहा है। यह नदी अभी सामान्य से भी नीचे चल रही है। गंगा भी सामान्य से नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed