फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ganga satluj express passenger missing

Moradabad News: गंगा सतलुज एक्सप्रेस यात्री लापता

Tue, 18 Apr 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 18 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
ganga satluj express passenger missing
मुरादाबाद। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस से रविवार को यात्री लापता हो गया। रविवार को यात्री के रिश्तेदार जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने मना कर दिया। डीआरएम के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डेहरी आन सोन निवासी जितिन कुमार (25) ट्रेन के ए-3 कोच में 41 नंबर सीट पर सफर कर रहा था। उसे मुरादाबाद आना था लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा। शनिवार देर रात 1:43 बजे ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। जितिन के जीजा सम्राट अशोक नगर निवासी राजन कुमार उसे लेने पहुंचे। राजन ने पाया कि उनका साला जितिन कोच में नहीं था। उन्होंने टीटीई से पूछा तो पता चला कि वह ट्रेन में सवार था लेकिन अचानक कहां गए नहीं पता।
विज्ञापन

राजन ने बताया कि रात 9:30 बजे तक उनकी अपने साले से फोन पर बात हुई थी। उस समय ट्रेन बरेली स्टेशन पर थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। ऐसे में जीआरपी मुरादाबाद ने बरेली की घटना बताकर रिपोर्ट लिखने से मना किया। डीआरएम को ट्वीट करने के बाद मुरादाबाद जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करके बरेली भेजी है। बरेली में स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed