फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang running sex racket in Kanshiram Nagar sold two girls

Moradabad News: कांशीराम नगर में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह ने दो लड़कियों को बेचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gang running sex racket in Kanshiram Nagar sold two girls
मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। इनमें एक लड़की को संभल के रजपुरा क्षेत्र में बेचा गया है जबकि दूसरी लड़की के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला के कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह ट्रेन में बेटिकट मिलीं तीन लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें कांशीराम नगर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया गया है। उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहां कई लड़कियां बंधक हैं। उन्हें सचिन नाम का युवक रेलवे स्टेशन से कांशीराम नगर ले गया था। जहां सचिन, अवनीश और विजय ठाकुर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें पता चला कि आरोपी सालों से सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसके अलावा यह गिरोह जिन युवकों की शादी नहीं होती है या फिर उनकी पत्नी की मृत्यु या तलाक हो जाता और वह दूसरी शादी करना चाहते हैं तो इन लड़कियों को बेच देता है।
विज्ञापन

पिछले दो माह में गिरोह दो लड़कियों को बेच चुका है। एक लड़की को संभल के रजपुरा क्षेत्र में अविवाहित युवक को बेचा गया है जबकि दूसरी लड़की के बारे में पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने एक लड़की को बंधक मुक्त कराया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed