फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang rape with female advocate, report filed on four

महिला अधिवक्ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with female advocate, report filed on four
मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अधिवक्ता ने अपनी बहन के देवर पर तीन अन्य साथियों के साथ नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। डीआईजी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी दो साल पूर्व अमरोहा जिले के कस्बा व थाना हसनपुर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के भाई से हुई थी। पीड़ित के मुताबिक उस समय बहन के ससुर ने उसका रिश्ता किसी अन्य से कराने की बात कही थी, लेकिन पीड़ित के भाई ने टाल दिया था। इसके बावजूद दर्शित ने पीड़ित से संपर्क बढ़ा लिया और फोन पर बातें करने लगा।
विज्ञापन

कई बार उसे रेस्टोरेंट पर भी मिलने के लिए बुलाया और शादी का प्रस्ताव रखा। महिला अधिवक्ता ने कह दिया कि यदि उसका भाई शादी के लिए सहमत होगा, तभी वह शादी करेगी। पीड़ित के अनुसार पांच जुलाई को आरोपी ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन पाकबड़ा में आई है। मिलने आ जाओ। उसके कहने पर वह पाकबड़ा पहुंची, तो वह पहले से ही टेंपो स्टैंड पर खड़ा मिला। वहां से आरोपी उसे बहन से मिलाने के बहाने दोस्त के घर ले गया और नशीली कोल्डड्रिंक पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने डीआईजी शलभ माथुर से गुहार लगाई। सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाकबडा़ पुलिस ने दर्शित और उसके तीन दोस्तों गौरव, जतिन अग्रवाल और गौरव चौधरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed