फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang rape and murder

सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारी गई थी युवती

Thu, 09 Jun 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gang rape and murder
रेप
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को मौत के घाट उतारा गया था। पाकबड़ा पुलिस ने युवती के शादीशुदा प्रेमी मुशाहिद को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने कबूला है कि उसने अपने साथी आशाकार के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। मुंह और नाक दबाने से पहले दोनों ने उसके साथ बलात्कार भी किया था। उसने बताया कि युवती के गांव के एक अन्य युवक नाजिम से भी संबंध थे।
विज्ञापन


मना करने के बाद भी युवती उससे संबंध खत्म नहीं कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। युवती समाथल की रहने वाली थी। लाश के पास पुलिस को युवती का मोबाइल भी मिला था।
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस युवती के शादीशुदा प्रेमी मुशाहिद पुत्र आबिद तक पहुंच गई थी। मुशाहिद पड़ोसी गांव नगला बलवीर का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसके लंबे समय से युवती से संबंध थे। उसने कबूला है कि घटना वाले दिन उसने युवती को मिलने के लिए जंगल में बुलाया। यहां उसके साथ नगला बलवीर निवासी उसका दोस्त आशकार पुत्र कल्लू भी मौजूद था। तब दोनों ने युवती को समझाया कि वह नाजिम से अपने संबंध खत्म कर दे। लेकिन युवती नाजिम से संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थी। इसके बाद दोनों ने युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने मुंह दबाकर हत्या कर दी और अपने अपने घर चले गए। इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी आशकार की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed