{"_id":"60f549eb8ebc3e6d46079a49","slug":"gang-accused-of-making-fake-aadhar-cards-for-applying-in-scholarships-busted-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: फर्जी आधार कार्ड बनाकर छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: फर्जी आधार कार्ड बनाकर छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना फरार
Mon, 19 Jul 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:16 PM IST
सार
आरोपियों ने बताया कि वे सरगना के कहने पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करते थे। उनके कब्जे से 54 फर्जी आधार कार्ड और छात्र छात्राओं के 1900 फोटो बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
aadhar card
विस्तार
मुरादाबाद में फर्जी आधार कार्ड से छात्रवृत्ति हड़पने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सिविल लाइन्स पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र निवासी ताहिर के कहने पर वह फर्जी आधार कार्ड बनाकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करते थे।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अनस और हस्सान के कब्जे से 54 फर्जी आधार कार्ड और छात्र छात्राओं के 1900 फोटो बरामद किए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर मोबाइल स्कैनर समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
फरार आरोपी ताहिर इस गिरोह का सरगना है और अपने ही गांव में एक निजी स्कूल चलाता है। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।