फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Galan became distressed after the heat of the sun

Moradabad News: सूरज की तपिश के बाद गलन ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Galan became distressed after the heat of the sun
मुरादाबाद। सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने बेहाल कर दिया है। दिन में धूप खिली और इससे कुछ देर की राहत रही, लेकिन शाम को फिर गलन ने शहरवासियों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कोहरा रहने से जनजीवन अस्त रहा। बच्चे स्कूल जाते हुए बेहाल नजर आए। दोपहर तक कोहरा था, लेकिन शीतलहर चल रही थी। हालांकि जब धूप खिली तो लोगों ने पार्कों में बैठकर और घरों से बाहर निकलकर राहत महसूस की। शाम होते-होते मौसम दोबारा बिगड़ने लगा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में अधिकमत तापमान में .8 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 69 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी तीन दिन तक मध्यम कोहरा और फिर गलन बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने की वजह से बारिश के आसार भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed