फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Friday was the coldest day of the season, with the mercury settling at 14.4 degrees.

Moradabad News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, पारा <bha>@</bha>14.4 डिग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Friday was the coldest day of the season, with the mercury settling at 14.4 degrees.
मुरादाबाद। अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वातावरण में नमी 78 प्रतिशत रहने के कारण लोगों ने भारी गलन महसूस की। दिनभर सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक घना कोहरा छाया रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


इस सीजन में शुक्रवार से पहले अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री तक नहीं पहुंचा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक आठ जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रहने का अनुमान है। शुरुआती दो दिनों में बहुत घना कोहरा और इसके बाद लगातार घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। हवा की गति कम होने से नमी जमा हो रही है और कोहरा छंट नहीं पा रहा। रात में ज्यादा गिरावट न होने से दिन-रात के तापमान का अंतर कम हो गया है, जिससे ठंड पूरे दिन महसूस हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed