फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Free ration will be distributed from 20 to 30 June

20 से 30 जून तक मुफ्त बंटेगा राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Free ration will be distributed from 20 to 30 June
संभल। निर्धारित समय पर पात्रों तक राशन पहुंच जाए इसके लिए शासन ने दूसरे चक्र में राशन का वितरण कराने की व्यवस्था की है। दूसरे चक्र में गल्ला फ्री बंटेगा। वितरण बीस जून से शुरू होकर तीस जून तक होगा। देय धनराशि के तौर पर सरकार डीलरों को पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट 12 रुपये और अंत्योदय प्रति राशनकार्ड पर 85 रुपये के हिसाब से भुगतान करेगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जून माह के राशन का वितरण बीस से तीस तारीख के बीच कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। जिसके क्रम में तैयारी की जा रही है। राशन का वितरण शत-प्रतिशत हो जाए इसके लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह पूरे राशन का वितरण कराएं और अपनी आख्या संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपे। उप जिलाधिकारियों के माध्यम से जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुरुप उचित दर विक्रेताओं को देय धनराशि दी जाएगी। इसमें पात्र गृहस्थी के प्रति कार्ड एक यूनिट पर 12 रुपये और अंत्योदय प्रति कार्ड पर 85 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिलाधिकारी के माध्यम से यह धनराशि कोटेदारों के खाते में भेजी जाएगी। सभी पूर्ति निरीक्षकों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में कोई लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed