फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Free distribution of food grains will continue till January 28.

Moradabad News: खाद्यान्न का मुफ्त वितरण 28 जनवरी तक होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Free distribution of food grains will continue till January 28.
मुरादाबाद। जिले की सस्ते गल्ले की दुकानों से योजना के तहत गेंहू और फोर्टिफाइड चावल का नि: शुल्क वितरण आज से शुरू कर दिया गया है। यह वितरण 28 जनवरी तक होगा। अन्त्योदय कार्ड के लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किलो गेंहू एवं 21 किलो फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दो किलो गेंहू प्रति यूनिट एवं तीन किलो फोर्टिफाइड चावल प्रति यूनिट कुल पांच किलोग्राम निःशुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाॅक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकते हैं। योजना के अन्तर्गत गेंहू व फोर्टिफाइड चावल के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ई-पाॅस मशीन से निकलने वाली पर्चियों पर खाद्यान्न का मूल्य शून्य प्रदर्शित होना चाहिए। उपभोक्ताओं को भी खाद्यान्न तय सीमा से अधिक नहीं दिया जाएगा। जिले में लगभग 30 हजार अंत्योदय कार्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed