{"_id":"69dab816f9bb9c6a2f0b4d25","slug":"free-coaching-for-entrance-exams-including-civil-services-and-neet-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-875568-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिविल सर्विसेज, नीट सहित प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क मिलेगी कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिविल सर्विसेज, नीट सहित प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क मिलेगी कोचिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाज कल्याण विभाग की ओर से सिविल सर्विसेज, आईआईटी-जेईई, एनईईटी (नीट) आदि परीक्षाओं के लिए कोचिंग व सलाह निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके लिए शासन की अभ्युदय योजना के तहत करीब 11 महीने की कोचिंग दी जाएगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 15 मई की शाम पांच बजे तक प्रवेश आवेदन भरकर जमा करना होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को निशुल्क साक्षात प्रशिक्षण एवं सलाह प्रदान किए जाने के लिए प्रदेश शासन ने अभ्युदय योजना संचालित की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सिविल सर्विसेज आईआईटी-जेईई, एनईईटी (नीट) या अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं में प्रवेश, ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हिंदू पीजी कॉलेज मुरादाबाद के अभ्युदय कक्ष संख्या-58 से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और प्रवेश फॉर्म में दी गई समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर अंतिम तिथि 15 मई को शाम पांच बजे तक वहीं पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय का ध्यान रखें, अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र जमा नहीं किया जाएगा।