फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraudulently took out a car loan from the bank

Moradabad News: धोखाधड़ी कर कारोबारी के नाम पर बैंक से निकाल लिया कार लोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently took out a car loan from the bank
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के रफातपुर निवासी गन्ना कारोबारी अमरजीत सिंह यादव के नाम पर जालसाजों ने बैंक से कार लोन निकाल लिया। वह बैंक पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हो सकी। उन्होंने बैंक मैनेजर, स्टाफ और लोन दिलाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कारोबारी ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह कटघर के हनुमान मूर्ति पंडित नगला रोड स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में पर्सनल लोन के लिए गए थे। बैंक ने जब उनके कागजात चेक किए तो सिविल खराब बताकर लोन देने से इन्कार कर दिया। यह भी बताया गया कि आपने कार का लोन ले रखा है और जिसकी किश्त जमा नहीं की है, जबकि अमरजीत ने कभी कार के लिए लोन नहीं लिया है। अमरजीत ने एक्सिस बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके आधार कार्ड ओर पैन कार्ड पर किसी और की फोटो लगाकर गाजियाबाद के आरकेपुरक का एड्रेस दिखाते हुए 10 सितंबर 2021 को कार के लिए 8 लाख 11 हजार 734 रुपये का लोन लिया गया है। अमरजीत सिंह का आरोप है कि आरोपी ने बैंक मैनेजर और स्टॉफ के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके नाम पर लोन लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed